Thursday

वास्तु शास्त्र - देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर में रखे ये 5 चीज़ें


अगर आप धन संबंधी परेशानियों को लेकर चिंतित रहते हैं तो इसका कारण आपके घर में मौजूद वास्तुदोष हो सकता है। इस दोष से मुक्ति और धन-सुख के लिए वास्तुशास्त्र में पांच चीजें ऐसी बताई गई हैं जिससे धन एवं सुख में बाधक तत्वों का प्रभाव दूर हो जाता है और देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

1. घर में रखें बांसुरी (Flute)

Flute Banshuri
बांसुरी को वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही खास माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर में रखना चाहिए। आप चाहें तो सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र में अनुसार, सोने की बांसुरी घर में रखने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। अगर सोने अथवा चांदी का बांसुरी रखना संभव नहीं हो तो बांस से बनी बांसुरी घर में रख सकते हैं। इससे भी वास्तु दोष दूर होता है और धन पाने के योग बनने लगते हैं।

2. भगवान गणेश की नृत्य करती प्रतिमा (Dancing Ganesha)
Dancing Ganesha
वैसे तो भगवान गणेश हर रुप में मंगलकारी हैं, लेकिन धन-लक्ष्मी की परेशानियों को दूर करने के लिए नृत्य करती हुई गणेश प्रतिमा घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। भगवान गणेश की ऐसी प्रतिमा को इस प्रकार रखना चाहिए कि घर के मेन गेट पर भगवान गणेश की दृष्टि रहें। प्रतिमा नहीं होने पर तस्वीर भी लगा सकते हैं।

3. घर के मंदिर में रखें लक्ष्मी और कुबेर (Laxmi and Kuber)
Laxmi and Kuber
देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति तो लगभग सभी के घरों में होती हैं, लेकिन धन-धान्य पाने के लिए देवी लक्ष्मी के साथ घर में भगवान कुबेर की मूर्ति या तस्वीर रखना भी जरूरी होता है। स्थाई धन लाभ पाने के लिए घर में देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर दोनों की पूजा की जानी चाहिए। भगवान कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी माने जाते हैं, इसलिए इन्हें हमेशा उत्तर दिशा में ही स्थापित करना चाहिए।

4. घर के मंदिर में शंख रखना होता है शुभ (Shankh)
Shankh
वास्तु के अनुसार, शंख में वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत शक्ति होती है। जिस घर में शंख रखा होता है, वहां हर तरफ पॉजिटिविटी होती है। शास्त्रों में अनुसार, जिस घर के पूजा स्थल में देवी लक्ष्मी के साथ शंख की स्थापना भी की जाती है और नियमित इसकी पूजा करनी चाहिए, वहां देवी लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। ऐसे घर में धन संबंधी परेशानी कभी नहीं आती है।

5. एकाक्षी नारियल (Ekakshi Nariyal)
Laghu Nariyal, ekakshi nariyal
नारियल को श्रीफल कहा गया है और इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। श्रीफलों में एकाक्षी नारियल बहुत ही शुभ होता है। जिस घर में एकाक्षी नारियल रखा जाता है और इसकी नियमित पूजा होती है, वहां नेगेटिविटी नहीं ठहरती हैं, न ही कभी धन-धान्य की कमी होती है।

No comments:

Post a Comment