Saturday

दुनिया के 5 सबसे पुराने शहर (Top 5 Oldest Cities Of World)

हम सब जानते है की वाराणसी, भारत का सबसे पुराना शहर है। लेकिन अगर बात पूरी दुनिया की हो तो इससे भी प्राचीन कई शहर मौजूद हैं। इन शहरों में हजारों साल पहले ही लोगों की बसाहट शुरू हो गई थी। आज हम आपको दुनियाभर के 5 सबसे पुराने शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं।


1. जेरिको, फलस्तीन (Jericho, Philistine)
1. जेरिको, फलस्तीन (Jericho, Philistine)

फलस्तीन के जेरिको को दुनिया का सबसे प्राचीन शहर होने का गौरव प्राप्त है। ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार, इस शहर में 11000 साल पहले से ही लोगों ने रहना शुरू कर दिया था। जॉर्डन नदी के किनारे पर स्थित इस प्राचीन शहर के स्थान पर वर्तमान में 20 हजार की आबादी वाला एक कस्बा है। समय-समय पर ये अलग-अलग देशों के अधीन रहा। 1949-1967 तक ये शहर जहां जॉर्डन के कब्जे में था, वहीं 1967 के बाद से इस पर इजरायल का कब्जा हो गया। हालांकि, 1994 के बाद से फलस्तीन के अधीन है। हिब्रू बाइबिल में जेरिको सिटी ऑफ पाम ट्रीज के रूप में वर्णित किया गया है। बता दें कि हिब्रू यहुदियों की धर्मभाषा है और बाइबिल का पुराना नियम (ओल्ड टेस्टामेंट) इसी में लिखा गया था।

2. बाइब्लोस, लेबनान (Byblo, Lebanon)
2. बाइब्लोस, लेबनान (Byblo, Lebanon)


लेबनान का बाइब्लोस दुनिया का दूसरा सबसे प्राचीन शहर है। पहले इसे जिबल के रूप में जाना जाता था। ऐतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर माना जाता है कि ये 7000 साल प्राचीन शहर है। वर्तमान में ये शहर लेबनान के प्रमुख टूरिस्ट अट्रैक्शन में से एक है। यहां पर लोग प्राचीन मंदिरों, कैसल और सेंट जॉन बैपटिस्ट चर्च देखने जाते हैं। इनमें से ज्यादातर निर्माण कार्य 12वीं सदी में हुए थे।

3. एलेप्पो, सीरिया (Aleppo, Siriya)
3. एलेप्पो, सीरिया (Aleppo, Siriya)

दुनिया के तीसरे सबसे प्राचीन शहर के रूप में एलेप्पो को जाना जाता है। 6300 साल पहले इस शहर की मौजूदगी के प्रमाण मिले हैं। ये सीरिया का दूसरा सबसे बड़ा नगर है, जो उत्तर-पश्चिम में भूमध्य सागर के तट से थोड़ी दूरी पर बसा है। ये शहर प्राचीन काल से एशिया और यूरोप के बीच व्यापार का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है।

4. दमासकस, सीरिया (Damascus, Syria)
4. दमासकस, सीरिया (Damascus, Syria)

सीरिया का दमासकस भी तीसरे सबसे प्राचीन शहर में शुमार किया जाता है। 6300 साल पहले ये शहर भी अस्तित्व में था। दमासकस का इतिहास जितना प्रसिद्ध रहा है, यह शहर आज भी उतना ही महत्व रखता है। यहां आज भी कई ऐसी जगहें हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

5. सुसा, ईरान (Susa, Iran)
5. सुसा, ईरान (Susa, Iran)

6,200 साल पहले अस्तित्व में आया यह शहर पांचवां सबसे पुराना शहर है। यह शहर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए काफी प्रसिद्ध है। मौजूदा समय में सुसा की जनसंख्या 65,000 है।

No comments:

Post a Comment